2 Nov 2026, Mon

अर्नब के बाद अब मुरासु तूफान का असर: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में यलो अलर्ट; 4 नवंबर तक बारिश की चेतावनी

रायपुर, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब एक और चक्रवात ‘मुरासु’ का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक अलग-अलग जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 2 नवंबर को कांकेर, धमतरी समेत प्रदेश के 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 3 और 4 नवंबर को बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में बारिश के साथ गरज-चमक और अंधड़ चल सकता है। यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जगदलपुर में सबसे ज्यादा तापमान, बलरामपुर में हुई सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के आंकड़ों में बलरामपुर सबसे आगे रहा, जहां 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। ओरछा में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पढ़ें   कलिंगा यूनिवर्सिटी में जुटे 160 से ज्यादा छात्र : एमबीए सेशन में नैसकॉम-हीरा ग्रुप-बैंक असिस्ट इंडिया के दिग्गजों ने दिए करियर टिप्स, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

चक्रवात मुरासु के संभावित प्रभाव को देखते हुए अगले तीन दिनों तक प्रदेश के मौसम पर नजर रहेगी। खासकर बस्तर संभाग में बारिश और तेज हवाओं का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *