2 Nov 2026, Mon

छत्तीसगढ़ में MSc Nursing में दाखिले का मौका: आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 8 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म; आवेदन के साथ चुनना होगा कॉलेज

रायपुर, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग सत्र 2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 2 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 नवंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय ने प्रवेश के लिए अधिसूचना और समय-सारणी जारी कर दी है।

अभ्यर्थी संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in पर दोपहर 2 बजे से पंजीयन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

गलतियों में सुधार के लिए देने होंगे 500 रुपये

आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 500 रुपये संशोधन शुल्क देकर अंतिम तिथि तक सुधार कर सकेंगे। हालांकि, पंजीयन के दौरान दर्ज किए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

आवेदन के साथ ही भरनी होगी कॉलेजों की च्वाइस

इस बार प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय ही नर्सिंग कॉलेजों का चयन यानी च्वाइस फिलिंग करनी होगी। इसके लिए अलग से समय नहीं दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले कॉलेजों की सूची और प्रवेश नियमों की जानकारी जुटाने की सलाह दी गई है।

विभाग ने अभ्यर्थियों को आरक्षण, काउंसिलिंग, बांड और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े नियमों का अध्ययन करने को कहा है। आगे की काउंसिलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Share
पढ़ें   सहकारिता को मजबूत कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य, हर पंचायत में समिति संचालन के निर्देश तेज

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *