10 Nov 2026, Tue

जांजगीर में पिता ने टंगिया से बेटे को मार डाला: शराब के नशे में रोज करता था विवाद, परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

जांजगीर-चांपा, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता खुद मुलमुला थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के डिघोरा गांव का है। मृतक की पहचान रावेन्द्र मरावी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर के लोगों के साथ मारपीट और विवाद करता था।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी रावेन्द्र शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों के साथ विवाद करने लगा। लगातार होने वाले विवाद और मारपीट से परेशान होकर उसके पिता ने उस पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में रावेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में गिर पड़ा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

थाने पहुंचकर पिता ने किया सरेंडर

घटना के बाद आरोपी पिता सीधे मुलमुला थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share
पढ़ें   27 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त: 21 पर विभागीय जांच के आदेश, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही से मचा हड़कंप

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed