26 Nov 2026, Thu

संविधान दिवस विशेष: प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और बराबर अवसर का मिला अधिकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इसी संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में लगातार कर रही काम

योगी सरकार में 4.85 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के जरिए लाभान्वित

डीबीटी से पारदर्शी व्यवस्था, आर्थिक बाधाओं को पीछे छोड़ उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रहे वंचित वर्गों के विद्यार्थी

लखनऊ
भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और अवसर की समानता का अधिकार दिया है। संविधान की यही भावना तब साकार होती है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवार का बच्चा भी शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को पूरा करने का अवसर पाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार इसी संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में लगातार काम कर रही है। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा की राह आसान बना रही हैं। खास बात यह है कि इन योजनाओं से उन परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, जिनकी पीढ़ियों में पहली बार कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा की दहलीज तक पहुंच रहा है। योगी सरकार में 4.85 करोड़ से अधिक सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया गया।

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के बजट में हुई उल्लेखनीय वृद्धि
योगी सरकार में पूर्वदशम् और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं का दायरा लगातार बढ़ा है। इन योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। छात्रों की संख्या बढ़ने के चलते योगी सरकार ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के बजट में भी वृद्धि की है।

पढ़ें   'रामपुर की वोट चोरी पर सब चुप रहे', INDIA ब्लॉक और ओवैसी पर बरसे आजम खान

1 दिन में 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में पहुंची सहायता
छात्रवृत्ति योजनाओं का व्यापक प्रभाव सरकार की ओर से किए जा रहे नियमित वितरण से भी स्पष्ट होता है। बीते 3 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि अंतरित की। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के 2,23,615 विद्यार्थियों को 60.01 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति के 1,59,959 विद्यार्थियों को 64.54 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 38,084 विद्यार्थियों को 11.43 करोड़ रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 विद्यार्थियों को 12.06 करोड़ रुपये दिए गए।

इससे पहले 25 जनवरी 2026 को भी 18,78,726 छात्र-छात्राओं के खातों में 944.55 करोड़ रुपये भेजे गए थे। सरकार ने वर्ष में दो बार छात्रवृत्ति वितरण की व्यवस्था लागू की है, ताकि विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र के दौरान समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। इससे फीस, किताबों, शिक्षण सामग्री और अन्य जरूरी शैक्षणिक खर्चों का बोझ कम करने में मदद मिल रही है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह सहायता पढ़ाई बीच में छोड़ने की मजबूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

डीबीटी से पारदर्शिता, पात्र विद्यार्थियों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
छात्रवृत्ति वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए योगी सरकार ने डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी है। आवेदन से लेकर सत्यापन और भुगतान तक की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि भेजी जा रही है। इससे पात्र विद्यार्थियों तक सहायता सीधे पहुंच रही है और बिचौलियों की भूमिका सीमित हुई है।

पढ़ें   दान के पैसों से बना रहा था आलीशान महल? राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश के घर पर बुलडोजर की उल्टी गिनती शुरू

डिजिटल व्यवस्था का एक बड़ा लाभ यह भी है कि आवेदन और भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है। विद्यार्थी अपनी पात्रता और आवेदन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। सत्यापन की व्यवस्था से अपात्र लाभार्थियों को रोकने और वास्तविक जरूरतमंदों तक सरकारी सहायता पहुंचाने में मदद मिलती है। इस तरह तकनीक को जनकल्याण से जोड़कर सरकार ने छात्रवृत्ति वितरण को अधिक सुगम और भरोसेमंद बनाने का प्रयास किया है।

पहली पीढ़ी के विद्यार्थियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
किसी परिवार में जब पहली बार कोई बच्चा इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय पहुंचता है, तो उसके सामने केवल पढ़ाई की चुनौती नहीं होती, बल्कि आर्थिक संसाधनों की कमी भी बड़ी बाधा बनती है। ऐसे परिवारों के लिए छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाएं उम्मीद का मजबूत आधार बन रही हैं। सरकारी सहायता से विद्यार्थी अपनी फीस जमा करने, किताबें खरीदने और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्च पूरे करने में सक्षम हो रहे हैं। इसका व्यापक सामाजिक महत्व भी है।

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *