28 Nov 2026, Sat

दुर्ग में सोलर पैनल फ्रॉड का खुलासा, 34 लाख ठगने वाला आरोपी मुंबई में गिरफ्तार

दुर्ग.

सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख की धोखाधड़ी करने वाली आरोपी को स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड लेकर से न्यायालय में पेश किया है आगे जांच कर रही है। आरोपी ने सोलर पैनल बाजार दर से कम कीमत पर उपलब्धि कराने एवं ग्राहकों के यहां इंस्टॉलेशन करने का झांसा लेकर प्रार्थी से 34 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी।

पुलिस ने बताया कि सोलर पैनल उपलब्धि कराने के नाम पर 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी के प्रकरण में स्मृति नगर चौकी पुलिस द्वारा तकनीकी साश््य एवं बैंक खातों की जानकारी के आधार पर विवेचना करते हुए एक आरोपी विवेक मिश्रा को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया है। इस मामले में दो आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। प्रार्थी नवीन कुमार द्वारा 5 सितंबर को स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 24 जून को मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने वाली स्नेहा एवं कंपनी मैनेजर कमलेश पाटील द्वारा स्वयं को सनरुट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई से संबंधित बताकर बाजार दर से कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्धि कराने का प्रस्ताव दिया था।

आरोपियों द्वारा विश्वास में लेकर प्रार्थी से 34 लाख रुपए जमा कराई गए थे। जांच में पुलिस के सामना विवेक मिश्रा का नाम सामना आया था। आरोपी एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल मुंबई में विरुद्ध थे। स्मृति नगर चौकी पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस एवं जेल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट जिले न्यायालय दुर्ग से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया और एक आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया है।

Share
पढ़ें   Chhattisgarh Budget Session 2025-26: आज से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, 3 मार्च को ओपी चौधरी करेंगे बजट पेश, जानें सत्र का पूरा शेड्यूल और किन मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *