10 Mar 2026, Tue
Breaking

किसानों के आंदोलन को समर्थन देते मंत्री टी एस सिंहदेव ने रखा उपवास, मंत्री टी एस बोले : ” किसानों का आंदोलन जारी रहने तक सप्ताह में रखूंगा एक दिन का उपवास “

किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने एक दिन के उपवास की बात सोमवार को की थी । आज राष्ट्रीय कृषक दिवस के मौके पर पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने एक दिन का उपवास रखा साथ ही यह भी घोषणा की जब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा वो सप्ताह में एक दिन का उपवास रखेंगे ।

टीएस सिंहदेव ने कहा, यह किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए है। हम सभी को उनके लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा, जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती अथवा जब तक आंदोलन चलता है, वे सप्ताह में एक दिन उपवास पर रहेंगे।

मंत्री के निवास कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सिंहदेव उपवास के दौरान सामान्य प्रशासनिक-राजनीतिक कामकाज जारी रखेंगे। यह उपवास आंदोलनरत किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए प्रतीकात्मक होगा।

Share
पढ़ें   कसडोल सीट में दोनों पार्टियों ने नहीं किया अब तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, बलौदाबाजार, भाटापारा और बिलाईगढ़ में होगी कड़ी टक्कर, देखें प्रत्याशियों के नाम और मुद्दे

 

 

 

 

 

You Missed