गर्मजोशी से स्वागत.. नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष का पहला दौरा..पटाखों की आतिशबाजी ढ़ोल नगाड़े और भी बहुत कुछ..स्वागत हुआ भव्य

सरगुजा सम्भाग

घनश्याम सोनी 

बलरामपुर

 

 

छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कल देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति करते लिस्ट जारी की थी..आज कई जगहों पर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
इधर बलरामपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शंकरगढ़ पहुंचे विजय पैकरा का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया..कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अध्यक्ष विजय पैकरा के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.. इस दौरान अध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया.

विजय पैकरा के शंकरगढ़ आगमन के बाद सर्वप्रथम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सिंह देव के निवास में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया..फिर वहां से करीब 2 किलोमीटर तक जुलूस व रैली निकालकर स्वागत कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया.. ढोल बाजे पटाखों से आज नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी.

आपको बता दें शंकरगढ़ में जिन्हें अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी दी गई है कांग्रेस में वरिष्ठ के रूप में उनकी गिनती होती है.. साथ ही साथ शंकरगढ़ के भरतपुर क्षेत्र से वर्तमान में वे जनपद पंचायत सदस्य भी हैं.. और इससे पहले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, सरपंच संघ अध्यक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी वे संभाल चुके हैं।

Share
पढ़ें   बड़ी खबर : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 3 घंटे में 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव दिल्ली का कार्यक्रम स्थगित कर पहुँचेंगे अंबिकापुर, स्वास्थ्य विभाग की टीम को किया गया तलब