7 Mar 2026, Sat

ब्रेकिंग : कल किसानों के मामले में BJP का हल्लाबोल, विधानसभास्तर पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में करेगी प्रदर्शन

प्रमोद मिश्रा, रायपुर। 12 जनवरी 2021

 

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय जंगी प्रदर्शन कल 13 जनवरी 2021 को आयोजित किया गया है। यह जंगी प्रदर्शन विधानसभा स्तरीय रखा गया है जिसमें किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एक साथ शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश में भूपेश सरकार के दो वर्ष के धान खरीदी में हुए किसानों की परेशानी को लेकर यह जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

 

भाजपा का आरोप है कि भूपेश सरकार वादे के अनुसार दो वर्ष का बकाया बोनस, पिछले साल के धान का पूर्ण भुगतान न होने, बारदाना की कमी, धान के रकबे में की गई जानबूझकर कटौती, नकली बीज व खाद के कारण किसानों की आत्महत्याओं को भाजपा ने जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन पूरे प्रदेशभर में आयोजित किया है। रायपुर शहर कमल विहार गेट नंबर 01 संतोषी नगर मार्ग पर शहर भाजपा के कार्यकर्ता इस विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगे।

 

इसमें रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक नंदे साहू सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। रायपुर ग्रामीण जिले में आरंग, धरसीवां व अभनपुर में प्रदर्शन किया जाएगा।

 

इसमें जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अशोक बजाज, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नवीन मार्कण्डेय, संजय ढ़ीढ़ी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी कल 13 जनवरी को एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय जंगी प्रदर्शन करने के साथ-साथ 22 जनवरी को सभी जिला मुख्यालय में भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करने जा रही है। इन दोनों प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, महामंत्री नारायण चंदेल, भूपन्द्र सवन्नी, किरण देव, सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, व कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन व जिला मुख्यालय में शामिल होंगे।

Share
पढ़ें   CG में आरोपी ने अपने आपको मंत्री का PSO बताकर महिलाओं से की ठगी : पहले महिला टीचर के साथ, फिर महिला बैंककर्मी से रचाई शादी, आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed