7 Mar 2026, Sat

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बालको मेडिकल सेंटर में किया डायलिसिस मशीन का उद्घाटन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 जनवरी 2021

बालको मेडिकल सेंटर में अब डायलिसिस मशीन की शुरुआत हुई छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बालको मेडिकल सेंटर में की ।

डायलिसिस मशीन अस्पताल द्वारा प्रदान किए गए उपकरणों और सेवाओं की सूची में जुडी नवीनतम सुविधा है। मकर संक्रांति शुभ उत्तरायण काल की शुरुआत का प्रतीकहै, और इस पवित्र दिन पर, राज्यपाल ने कहा की उन्हें बालको मेडिकल सेंटर में जो सुविधाएं कैंसर के मरीज़ों को मिलती देखी, वह उन्होंने आसपास के दूसरे राज्यों में भी नहीं देखी।

उन्होंने कहा की यहां उन्होंने मरीज़ों को देखा है जो कैंसर के अंतिम पड़ाव पर है, और उनका इलाज भी संभव हो पा रहा है । माननीय राज्यपाल ने बालको मेडिकल सेंटर के प्रबंधकों को उनके द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यों और छत्तीसगढ़ राज्य में इतनी अच्छी कैंसर देखभाल लोगों को देने के लिए सराहा।

Share
पढ़ें   CG में प्रिंसिपल गिरफ्तार : सेंट जेवियर्स स्कूल का प्रिंसिपल स्कूली छात्राओं को गंदी नियत से छूता था, गर्ल्स बाथरूम में करता था ताक-झांक, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed