12 Mar 2026, Thu
Breaking

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अंजोर रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, गृह मंत्री ने कहा : दुर्घटनाओं के बचाव के लिए यातायात नियमों का करें पालन

भूपेश टांडिया

रायपुर, 27 जनवरी 2021

गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मंगलवार को महासमुन्द में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों का पालन के लिए जनजागरूकता लाने अंजोर रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह अंजोर रथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। गृह मंत्री साहू ने इस अवसर पर दुर्घटनाओं के बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने और अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की, बोले-"पंचायतों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता"

 

 

 

 

 

You Missed