7 Mar 2026, Sat
Breaking

बाइक चालक को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटी…सड़क हादसे में वाहन चला रहे युवा उपसरपंच की मौत,6घायल

घनश्याम सोनी

 

बलरामपुर में आज एक सड़क हादसा देखने को मिला एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी..इस सड़क हादसे में वाहन चला रहे उपसरपंच की मौत हो गयी वही 6लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमे से 2 की हालत गम्भीर बनी हुई है.

जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगावां जंगल के पास यह सड़क हादसा हुआ ..जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर की ओर से आ रही बोलेरो वाहन क्रमांक CG15 DM 3187 के चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई वाहन के पलटने से मौके पर ही चालक ने दम तोड़ दिया वहीं 6 अन्य लोग इस सड़क हादसे में घायल बताए जा रहे हैं जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है.. स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों की मदद से घायलों को अस्पताल इलाज हेतु भिजवाया गया जहां से 2 की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु अम्बिकापुर रेफर किया गया है ..फिलहाल मृतक की पहचान अमित तिग्गा पिता झिमन तिग्गा के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि मृतक लडुआ ग्राम पंचायत का उप सरपंच था..जिसकी उम्र महज 24वर्ष थी..युवा की मौत से गाँव मे मातम पसरा हुआ है.

Share
पढ़ें   पूर्व PM पर हमला : जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पे हमलावर ने दागी दो गोलियां, आबे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

 

 

 

 

 

You Missed