7 Mar 2026, Sat
Breaking

प्यार , लव मैरिज और हत्या : पहले हुआ प्यार फिर की शादी, पत्नी के चरित्र पर हुआ शक तो कैंची घोंप कर उतारा मौत के घाट, पढ़े पूरी कहानी

प्रमोद मिश्रा

भिलाई, 02 फरवरी 2021

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक सुखद प्रेम कहानी का दुःखद अंत देखने को मिला है । पत्नी वे चरित्र पर जब पति को शक हुआ था मायके से अपने घर लाकर पति ने अपनी पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या कर दी ।  दोनों ने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे भी है। पूरी घटना दुर्ग कोतवाली क्षेत्र में पद्मनाभपुर के उत्कल नगर की है, पुलिस ने दोपहर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

पड़ोसी ने कॉल कर परिजनों को सुबह सूचना दी तो घटना का चला पता, दंपती के बीच होता था अक्सर झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, उत्कल नगर दुर्ग निवासी अंकुर बाघ (34) मोटर मैकेनिक है। उसने ग्राम पोटिया निवासी शीतलाना (22) से 2015 में लव मैरिज की थी। दोनों से ढाई साल का एक बच्चा भी है। अंकुर को अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह होता था। इसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके चलते करीब 15 दिन पहले शीतलाना अपने बच्चे को लेकर मायके रहने आ गई थी।

पत्नी को समझाकर ले गया था घर, वहां फिर विवाद हुआ
हमेशा की तरह अंकुर सोमवार रात ससुराल पहुंचा और रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद समझा कर पत्नी और बच्चे को साथ लेकर उत्कल नगर चला गया। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2.30 बजे फिर पति-पत्नी का विवाद हुआ और अंकुर ने शीतलाना के पेट में कैंची घोंप कर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी ने परिजनों को हत्या की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना दी।

Share
पढ़ें   पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस कैंटीन प्रारंभ होने से पुलिस परिवार में हर्ष, उपमुख्यमंत्री ने पुलिस परिवार के अनुरोध पर की तत्काल पहल

 

 

 

 

 

You Missed