8 Mar 2026, Sun

गांव में बिक रहे कच्ची शराब के खिलाफ यहां की महिलाओं द्वारा बनाई जा विशेष रणनीति, अवैध कच्ची शराब को लेकर महिलाओं में है काफी आक्रोश

धमतरी- धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी

स्वच्छ भारत मिशन ग्रीनआर्मी के अध्यक्ष प्रीति बाला रंजन ने बताया की गांव में अवैध तरीके से कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है।
जिसके चलते गांव के शांति व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है,गांव के छोटे-छोटे बच्चे भी शराब पीने लग गए हैं।
बाहर से भी असामाजिक तत्व के लोग शराब पीने के लिए आते हैं और शराब के नशे में चौक चौराहा पर बैठे कई अश्लीलता भरी शब्दों का प्रयोग करते रहते हैं जिससे गांव के महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आय दीन गांव में झगड़ा लड़ाई का माहौल बना रहता है,
प्रीति बाला रंजन का कहना है की जब तक गांव के महिला एक जुट नही हो जाते तब तक इस प्रकार के अवैध कार्य करने वाले के हौसले बुलंद रहेंगे।सभी को एक जुट होकर इस पर गंभीरता से विचार करना होगा तभी गांव का विकास और शराब के कारण टूट रहे परिवार को बचाया जा सकता है।

Share
पढ़ें   धरमजयगढ़ में बहेगी विकास की गंगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरमजयगढ़ में 569 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, सड़क से लेकर स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प

 

 

 

 

 

You Missed