7 Mar 2026, Sat

राजिम मेला : प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू कल पहुंचेंगे राजिम, राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजन के सम्बंध में लेंगे बैठक

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद 04 फरवरी 2021

प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 05 फरवरी 2021 को राजिम पहुँचेंगे । जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 05 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे कार द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगे। वे पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक सर्किट हाऊस राजिम में जिला स्तरीय अधिकारियो की समीक्षा बैठक लेंगे। अपरान्ह 01 बजे से 02 बजे का समय आरक्षित है। प्रभारी मंत्री साहू अपरान्ह 02 बजे से 3ः30 बजे तक नगर पंचायत राजिम के सभाकक्ष में राजिम मेला आयोजन संबंधी बैठक में शामिल होंगे। लोक निर्माण मंत्री साहू बैठक पश्चात अपरान्ह 3ः30 बजे राजिम से कार द्वारा ग्राम सेमरा (भखारा) जिला धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरा IEEE वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटिंग 2025 सफलतापूर्वक संपन्न, 2300+ शोध पत्रों में से 218 उत्कृष्ट शोधों का हुआ चयन