12 Mar 2026, Thu
Breaking

कसडोल : बलौदाबाजार के नवनियुक्त भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुनील यदु का हुआ प्रथम बार कसडोल आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत

भूपेश टांडिया/ खोमन साहू

रायपुर 19 फरवरी

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलौदाबाजार के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील यदु भाजपा मंडल कसडोल युवा मोर्चा परिचयात्मक बैठक लेने पहुंचे जहां नगर में पहुंचते ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। स्वागत के शिलसिले में भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील यदु जी का स्वागत फूल माला के साथ ही प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली के माध्यम से जिंदाबाद के नारे के साथ नगर के मुख्य मार्ग से हुए स्व.डॉ कन्हैया लाल शर्मा चौक पहुंचे जहां जिलाध्यक्ष यदु द्वारा स्व. डॉक्टर साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया गया। तत्पश्चात रैली मंडल कार्यलय स्थल पहुंचे जहां कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के छायाचित्र तथा भाजपा के निवदाता महान पुरुषों के छायाचित्रों में पुष्प अर्पित कर प्रणाम किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश के मंत्री प्रखर वक्ता मा.श्री आनंद यादव भैया जी ने युवाओं में जोश भरते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेश सरकार की उखाड़ फेंकने दम भरते हुए सपथ दिलाए और कहा कि हमारा देश युवाओ का देश है और भाजपा संगठन युवा मोर्चा रीड की हड्डी है युवा मोर्चा जो ठानता है वह कर के दिखाता है भाजयुमो जिला के महामंत्री श्री विजय यादव जी ने अपना मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा साथ ही प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती श्याम बाई साहू व पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल जी ने भी अपना आशीष वचन कार्यकर्ताओं को प्रदान किया।

पढ़ें   सपना हुआ साकार : बिलाईगढ़ विधानसभा के नगर पंचायत टुण्डरा और सोनाखान को अनुपूरक बजट में मिली तहसील की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक चंद्रदेव राय का आभार

इस कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील यदु ने अपना जीवन परिचय प्रगट करते हुए अपने उद्बोधन की शुरुवात की अपने छात्र जीवन से राजनीति जीवन का व्यख्यान कार्यकर्ताओं को अवगत कराया सुनील यदु ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है जहां एक सामान्य से कार्यकर्ता को अपने निष्ठापूर्वक कार्य पर सम्मान प्राप्त होता है आज मैं जिला अध्यक्ष अवश्य बना हु पर सुनील यदु एक जिला अध्यक्ष नही बना यहां बैठे तमाम मेरे युवा मोर्चा के साथी जिलाध्यक्ष है अब आगे हमको शांत नही बैठना है छत्तीसगढ़ कॉंग्रेश महज ढ़ाई वर्षो में ही छत्तीसगढ़ के जनता को त्रस्त करके रख दिया है अब युवा मोर्चा के साथियों को इस दोगली सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है और युवा मोर्चा की कड़ी मेहनत के दम में जिले के चारो विधानसभा में 2023 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी यह पूरी आशा और विश्वास है
आज इस कार्यक्रम के संचालन भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष व मंडल मंत्री अनिल श्रीवास के द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम आभार भाजयुमो कार्यकर्ता नागेश साहू के द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला मंत्री राजकुमार साहू, संसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, भीखम कैवर्त, अनु.जनजाति जिलाध्यक्ष एस एस ध्रुव, महामंत्री सुदीप मानिकपुरी, गणेश साहू भाजयुमो, सत्यनारायण पटेल जिलाउपाध्यक्ष भाजयुमो, लवन मंडल से मंडल अध्यक्ष विजय यादव, अनुपम बाजपेयी, पलारी मंडल से लोकेश यदु, गुनिराम साहू, राजू साहू, सुजेलाल साहू, धर्मेंद्र पैकरा, पुसउ कैवर्त, ओमप्रकाश निराला,
अमृत डड़सेना, गोपाल साहू, कमल साहू, कमल श्रीवास, ललित श्रीवास, लक्ष्मण मिश्रा, कृष्णा साहू, भरत दास मणिकपुरी, नंदकुमार धीवर, रामकुमार रजक, विवेक सहिस, शिवकुमार पैकरा, भजन यादव, सूर्यदेव साहू, कृष्णा साहू, भीखम जायसवाल, चंदन वर्मा, लालू साहू, दीपक साहू, लोमश पाठक, संजु साहू, प्रेमचंद साहू, सक्ति साहू, जयपाल कैवर्त, संजय साहू, छवि लाल पैकरा, सूर्यदेव साहू
सहित कसडोल मंडल से सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा साथीगण उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

You Missed