11 Mar 2026, Wed

दुर्घटना : कटगी में भीषण सड़क हादसे में गई पुलिस आरक्षक की जान, बाइक को टक्कर मार तेज रफ्तार बस खाई में गिरी

प्रमोद मिश्रा

कटगी, 20 फरवरी 2021

बलौदाबाजार से आ रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में अभी तक एक पुलिस कांस्टेबल की मौत कि जानकारी मिली। वहीं एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रुप से जख्मी हो गये हैं। हादसे में कटगी के पास ही नवापारा अमोदी के बीच हुई। जानकारी के मुताबिक बस गिधौरी से बलौदा बाजार जा रही थी।

घटना अब से कुछ देर पहले की बतायी जा रही है। तेज रफ्तार बस गिधौरी से बलौदाबाजार जा रही थी। इस दौरान जब बस गिधौरी के कटगी पास गांव नावापारा के करीब पहुंची तो बस का नियंत्रण बिगड़ गया। इस दौरान बस ने सामने से बाइक पर आ रहे कांस्टेबल को अपनी चपेट में ले लिया, वहीं बस खाई में गिर गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पुलिस कांस्टेबल के पद पर था। जिसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। आपको बता दें कि बस खाई में जा गिरी । बस के पलटने से बस में बैठे यात्री घायल हो गए ।

 

Share
पढ़ें   CG में 2022 में कैसा रहा राजनीति का मिजाज? : दो विधानसभा में हुए उपचुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार, तो राज्यसभा में भी कांग्रेस के बने दो सांसद, 2023 है दोनों पार्टियों के लिए अहम