अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : कसडोल में महिला दिवस की रहीं रौनक, क्षेत्रीय विधायक शकुंतला साहू बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रमों में रहीं शामिल, शकुंतला बोली : ‘आज हर क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है’

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ रायपुर

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 09 मार्च 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आद्य शक्ति महिला उत्थान समिति के तत्वाधान में नगर पंचायत कसडोल में महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शकुन्तला साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शकुंतला साहू ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं चाहे शिक्षा हो, ब्यापार हो, राजनीति हो, चिकित्सा का क्षेत्र हो, सर्विस या रक्षा , सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर देश के विकास में योगदान दे रही हैं।उन्होंने इस अवसर पर मदर टेरेसा, अहिल्याबाई, महादेवी वर्मा,सुचेता कृपलानी और कस्तूरबा गांधी को याद कर कहा कि महिलाओं ने अपने मन वचन कर्म से सारे संसार मे अपना नाम रोशन किया है।कस्तूरबा गांधी ने महात्मा गाँधी का बायां हाथ बनकर कंधे से कंधा मिलाकर देश को आज़ाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंदिरा गाँधी ने अपने दृढ़ संकल्प के बल पर भारत व विश्व राजनीति को प्रभावित किया तभी उन्हें लौह-महिला कहा जाता है। आज़ मैरिकॉम, पी वी सिंधु, मितालीराज, सानिया मिर्जा, हिमा दास, जैसी अनेक लड़कियाँ खेल की दुनिया मे देश का परचम लहरा रही हैं, देश का नाम रोशन कर रही हैं।लड़कियां पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार एवं कार्य मे दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे समर्पण भाव व त्याग से परिवार को आगे बढ़ाती हैं।बच्चों में संस्कार डालने का काम भी मां के रूप में महिलाओं द्वारा ही कि जाति है।परंतु आजकल पाश्चात्य संस्कृति एवं गिरते हुए नैतिक पतंता के कारण देश के कुछ हिस्सों, शहरों एवं गांवों में महिलाओं एवं लड़कियों के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ की घटना बढ़ गई है। विधायक शकुंतला साहू ने महिलाओं से आग्रह किया कि किसी भी स्थिति में गलत का खुलकर विरोध करे एवं डंटकर सामना करे, महिलाओं को संविधान द्वारा दिये गए अधिकारों के प्रति ज्ञान होना चाहिए।

 

 

पढ़ें   साल वनों के द्वीप को नक्सलवाद से मुक्त कर फिर बनाएंगे शांति का टापू: मुख्यमंत्री बघेल

उन्होंने उपस्थित महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज भी धीरे धीरे महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदल रहा और लैंगिक समानता की ओर आगे बढ़ रहा है परंतु अभी भी बहोत कुछ करने एवं सकारात्मक सोच व दृष्टिकोण की जरूरत है। अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण की सोच को बतलाते हुए एवं प्रगति, जागरूक एवं महिलाओं को हर कार्य में आगे आने को कहा , आज के समय मे महिलाएं राजनीति में विभिन्न बड़े बडे पद पर आशिन है।
कार्यक्रम में साथ में उपस्थित रहे कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चंदन साहू जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानस पांडे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा पार्षद सेवती केवट ,विकास यादव ,रामखीलावन डहरिया ,महिला ब्लॉक अध्यक्ष ललिता यादव ,समिति के अध्यक्ष श्रीमती लक्षमी साहू ,उपाध्यक्ष ललिता साहू ,सचिव रूखमणी ,सह सचिव अनिता साहू ,कोषाध्यक्ष हेमलता साहू ,संयोजक उत्तरा कश्यप सह संयोजक चंद्रलेखा मिश्रा ,मीडिया प्रभारी , पटेल ,सुषमा मानिकपुरी ,भगवती साहू ,किरण बड़ाई ,नीलू साहू,जिला प्रभारी सचिव विमल अजय ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिराम कैवर्त ,मीतेश चौहान , ईश्वर यादव ,सुयश तिवारी ,पारस जायसवाल ,जागेंद्र वर्मा ,तरुण पड़वार ,शेरशिह ध्रुव, बनारसी चौहान, एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Share