11 Mar 2026, Wed
Breaking

लेम्प लाइटिंग कार्यक्रम : ‘बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग’ में GNM के छात्र छात्राओं के लिए हुआ लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन, इस दौरान छात्र- छात्राओं ने लिया सपथ

 

Media24 News Desk

11 मार्च 2021

 

बिलासपुर– बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, बिलासपुर में आज जी.एन.एम. संकाय के प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का लेम्प लाइटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डॉ. प्रमोद महाजन मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर व संध्या नथानियल प्राचार्या शासकीय नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर विशिष्ठ अतिथि थे।

 

छात्र-छात्राओं द्वारा जलती केंडल हाथो में ले कर शपथ ग्रहण किया गया। प्राचार्या वीणा चौहान द्वारा छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक नित्यो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई । डॉ. प्रमोद महाजन व संध्या नथानियल द्वारा नर्सिंग व्यवसाय से जुड़कर मानव सेवा का संकल्प लेने व दया एवं निः स्वार्थ भाव से अपना कर्तव्य निभाने के लिये प्रेरित किया । मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एस.के शर्मा व प्रचार्या वीणा चौहान द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कर्यक्रम की सफलता के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षिकाओं का पूरा सहयोग रहा।

Share
पढ़ें   राज्यपाल से भेंटकर मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, राजभवन में हुई मुलाकात

 

 

 

 

 

You Missed