पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया अग्नि स्नान कर खुदखुशी, अब तक नहीं चल पाया है आत्महत्या का कारण

CRIME Latest

गिरीश शर्मा
खैरागढ़ राजनांदगांव 13 मार्च 2021

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत गंडई की पूर्व नगर अध्यक्ष सुनीता ताम्रकार ने अपने निवास में केरोसिन का तेल खुद पर डाल कर खुदकुशी कर ली सबसे पहले उनकी बहू प्रियंका ताम्रकार ने सास को आग लगाए देखा उसने अपने पति खम्हन ताम्रकार को सेलफोन से जानकारी दी इसके बाद लगभग 5:00 बजे संजीवनी से सी एस सी गंडई लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया घटना के समय उनके पति अश्वनी ताम्रकार टिकरीपारा में हो रहे भागवत सुनने गए थे सूचना मिलते ही वहां भी आनन फानन मैं घर पहुंचे मृतिका के बड़े पुत्र जो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष थे वह कुछ कार्य से छुईखदान गए थे सूचना मिलते ही वह भी घर पहुंचे छोटा लड़का आशीष ताम्रकार दुकान में था घटना की सूचना मिलते ही वह भी घर पहुंचे मृतिका ने अपने पुराने घर में खुदकुशी की है मृतिका का उम्र लगभग 58 साल की थी सूचना मिलते ही पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल सहित विभिन्न राजनीतिक दल निकाय के अधिकारी कर्मचारी व्यापारी हॉस्पिटल पहुंचे घटना की सूचना नगर में आग की तरह फैल गई उनको देखने और परिवार को संवेदना विभिन्न राजनीतिक दलों के व्यक्ति नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और व्यापारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे श्रीमती सुनीता ताम्रकार वर्ष 2000 से 2005 तक नगर पंचायत अध्यक्ष उसके पूर्व और बाद में 2 पंचवर्षीय उनके पति अश्वनी ताम्रकार नगर अध्यक्ष रहे मृतिका की बड़ी बहू प्रियंका ताम्रकार वर्तमान में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य हैं परिवारिक दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो पूरा परिवार जनता की सेवा करने वाले जनप्रतिनिधि है सुनीता ताम्रकार के निधन की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ हॉस्पिटल में इकट्ठा हो गए डॉक्टरों की टीम ने 80% जलने की सूचना दी फिलहाल डेड बॉडी को हॉस्पिटल की मंजूरी में रखा गया है सुनीता ताम्रकार अध्यक्ष बाद गंडई कृषि उपज मंडी की उपाध्यक्ष भी रहे

 

 

Share
पढ़ें   सबसे ज्यादा गर्म 'आज' : आज रहेगा सबसे ज्यादा तापमान, लू चलने के भी आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी