10 Mar 2026, Tue
Breaking

शर्मनाक : नमक में कीटनाशक मिलाकर खेत मे चर रहे मवेशी को खिलाया…मवेशियों की हुई मौत,आरोपी गिरफ्तार

घनश्याम सोनी

बलरामपुर 14 मार्च 2021

 

 

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कीटनाशक देखकर एक मवेशी को मारने का मामला सामने आया है…पुलिस ने इस मामले पर प्रार्थी की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है …दरअसल सन्ना जशपुर का रहने वाला प्रार्थी लूठुल नगेसिया ने 11 मार्च 2021 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 9 मार्च 2021 के करीब 7:00 बजे रोजाना की तरह वह मवेशी चराने के लिए अपने गांव से कुछ दूर जंगल की ओर ले गया था.. मवेशी चलते-चलते ग्राम चीता के समर साय उर्फ लुरका पैकरा के खेत में पहुंच गया और उस खेत में जगह-जगह पर पत्थर रखकर नमक में फॉरेस्ट कीटनाशक मिला कर रखा गया था जिसको खाने से मवेशी की मौत हो गई ..प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समर साय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.. इस कार्रवाई में टीआई उमेश बघेल, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, गोपाल राम, आरक्षक रूपेश गुप्ता ,नरेंद्र कश्यप, जगरनाथ सक्रिय रहे.

Share
पढ़ें   राजस्थान में बंधक बनाए गए थे मैनपाट के 4 नाबालिग मजदूर : प्रशासन की सक्रियता से मैनपाट के पहाड़ी कोरवा युवकों की हुई सकुशल घर वापसी, कैबिनेट मंत्री नेताम ने की मुलाकात

 

 

 

 

 

You Missed