9 Mar 2026, Mon
Breaking

शनिवार को हुए नक्सली हमले 22 जवान हुए वीरगति को प्राप्त, गरियाबंद जिले से भी एक जवान हुआ शहीद

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद 5 अप्रैल 2021

शनिवार को बीजापुर में हुई पुलिस – नक्सली मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए है। इसमे शहीद जवान सुखसिंह फरस गरियाबंद जिले का भी शामिल है।

गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड के मोहन्दा निवासी सुखसिंह फरस एसटीएफ का जवान था। इस जवान का भर्ती 2016 में हुआ था और बस्तर इलाके में अपनी सेवाएं दे रहा था। शनिवार को हुए नक्सली हमले में सुखसिंह शहीद हो गए। पिता फागुराम की 6 संतानों में सुखसिंह चौथे नंबर का बेटा था। आपको बता दे कि सुखसिंह का एक साल का छोटा बेटा भी है।
आपको बता दे कि सुखसिंह के शहीद होने की जानकारी जब गांव में लगा तो पूरा गाँव मातम में तब्दील हो गया, कल गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर अपनी टीम के साथ तत्काल उनके गृहग्राम मोहदी पहुंचे। उन्होंने शौकाकुल परिवार को सांत्वना दी और ढाढस बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने गांव में उस स्थान का भी जायजा लिया जहां शहीद सुखसिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आपको बता दे कि बीजापुर में हुए नक्सली हमले में सभी शहीद जवानों को पहले जगदलपुर में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद ही शहीद जवानों को उनके घर के लिए ससम्मान प्रस्थान किया जायेगा

Share
पढ़ें   राज्योत्सव 2025 में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, महिलाओं से लेकर युवाओं तक ने सराहा राज्य की उपलब्धियों और योजनाओं की झलक, कहा– “हर तस्वीर में दिख रहा है नए छत्तीसगढ़ का चेहरा”

 

 

 

 

 

You Missed