7 Mar 2026, Sat

10वीं और 12वीं परीक्षा ब्रेकिंग : 10 वीं की परीक्षा और 12वीं की परीक्षा तय समय सारिणी में ही होगी, कोविड पॉजिटव आने वाले विद्यार्थियों के लिए क्या है नियम पढ़िये

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 अप्रैल 2021

मीडिया24 न्यूज़ की खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है । हमने आपको बताया था कि परीक्षा तय समय सारिणी में ही होगी और फैसला मंगलवार को आएगा । आज माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर कहा कि 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा 3 मई से होगी । 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से लेकर 1 मई तक और 12वीं की परीक्षा 3 मई से 24 मई तक आयोजित होगी । परीक्षाएं ऑफ लाइन होगी ।

कोरोना को देखते हुए विद्यार्थियों को राहत

10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में जो छात्र कोरोना पॉजिटिव आते है या फिर कंटेंनमेंट जोन में होते है उनको निम्न छूट दी जाएगी ।

1.किसी भी को अनुत्तीर्ण न माना जायेगा उनके मार्कशीट में ऐसे विषय जिसमें वो अनुपस्थित रहे उनमें ‘C’ लिखा जाएगा ।

2.बाद में विशेष परीक्षा आयोजित होगी और उनमें छात्र अपना नंबर सुधार सकते है ।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कहा है कि कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा ।

पढ़ें आदेश

Press Note Main Exam 2021

Share
पढ़ें   रायपुर में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक, प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप पर करा सकते हैं पंजीयन

 

 

 

 

 

You Missed