10 Mar 2026, Tue
Breaking

कोरोना मरीजों की मदद के लिए समाजसेवी आ रहे हैं सामने, कोविड सेंटर में किया चार कूलर का दान

गिरीश शर्मा
खैरागढ़ राजनांदगांव छत्तीसगढ़

 

नगर पंचायत गंडई की समाजसेवियों ने कोविड सेंटर छुई खदान को 4 नग कूलर दान में दिए कोरोना संक्रमण और जरूरतमंदों के लिए इस भीष्म गर्मी को देखते हुए दान किए हैं
इसके पूर्व जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों के लिए दान देने की अपील की थी कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन ने लोगों के मुश्किलें जरूर बढ़ा दी है लेकिन इस वैश्विक वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन किया जाना भी जरूरी था इसीलिए शासन प्रशासन ने संकट की इस घड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को दान देकर जरूरतमंदों की सहायता में सहभागी बनने अपील की है
कोविड सेंटर को किसी ने अपने नाम तो किसी ने अपने स्वर्गीय परिजनों के नाम से किया दान

गंडई नगर के समाजसेवी कैलाश चंद ,अज्जू अग्रवाल मां गंगई फ्यूल्स के नाम से प्रदत किए किया ,उसी प्रकार स्वर्गीय सुगन चंद जैन की स्मृति में ज्ञानचंद जैन द्वारा प्रदत, स्वर्गीय प्रेमलता जैन की स्मृति में उनके पति लालचंद जैन फेमस कलेक्शन की ओर से प्रदान किया गया, मरहूम अब्दुल अजीज मेमन की स्मृति में उनके पुत्र फिरोज़ मेमन एचपी गैस एजेंसी गंडई द्वारा प्रदान किया गया है।

सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सभी दानदाताओं के नाम से उनके द्वारा प्रदत कूलर में नाम अंकित कर सूची सहित तत्काल सामग्री कोविड सेंटर छुईखदान के सुपुर्द जमा कर पाती भी ले ली गई है

Share
पढ़ें   CG शिक्षक नियुक्ति ब्रेकिंग : शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश हुआ जारी, 14 हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती का किया है सरकार ने ऐलान

 

 

 

 

 

You Missed