12 Mar 2026, Thu
Breaking

ग्राम तरीघाट की बस्ती में पहुंचा जंगली सुअरों का झुंड, ग्रामीणों में बना दहशत का महौल, तत्काल वन विभाग की टीम को दी गयी सूचना

 

मुकेश सेन

पाटन/तरीघाट 23 अप्रैल

पाटन- विकासखण्ड पाटन के गावों में जंगली सुअरों का झुंड सक्रिय है। कई बार खेत मे काम कर रहे लोग इनके हमले के शिकार से मौत के मुंह मे जा चुके है तो कई घायल भी हुए है,

गुरुवार को जंगली सुअर (वन्यप्राणी) का एक झुंड ग्राम तरीघाट में घूमते देखे जाने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारी को फोन पर सूचना दिया गया। सूचना पाकर वनरक्षक गोवर्धन नेताम तत्काल ग्राम तरीघाट गए जाकर ग्रामवासियों एवं तरीघाट सरपंच से उक्त घटना की जानकारी ली गई । तब तक ग्राम वासियों ने जंगली सुअर को ग्राम से दूर भगा दिया गया था।

ग्रामीणों में जंगली सुअर के झुंड देखे जाने के बाद भय का वातावरण बना था। वनरक्षक नेताम ने ग्रामीणों को समझाया की वन्यप्रानी स्वतंत्र प्राणी है उनसे हमे बचना भी होगा एवं उसे बचाना भी होगा। जंगली प्राणी देखे जाने पर तत्काल विभाग को सूचित करें। वन विभाग की प्रयास रहता है कि जंगली प्राणी द्वारा लोगो को किसी भी प्रकार की जनहानि ना पहुंचा सके। सरपंच अशोक साहू ने ग्रामवासियों से कहा कि खेत मे काम करते समय सावधानी बरतें।

Share
पढ़ें   महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रयागराज में किया पुण्य स्नान, योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक

 

 

 

 

 

You Missed