10 Mar 2026, Tue
Breaking

बड़ी ख़बर : अपहरण, बलात्कार, लूट जैसे संगीन अपराधों को घटित करने वाले बंदी हुए जेल से दीवार फांदकर फ़रार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

दीपक यादव, महासमुंद, 6 मई 2021

छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिला जेल से पांच सजायाफ्ता कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए हैं। सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पूरे जिले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार जेल की पीछे की दीवार कूद कर हुए फरार बंदियों में से एक 363, 366, 376, एक 20( ख) एनडीपीएस एक्ट, तीन 397, 341, 25,27 के अपराध में बंद थे। बंदियों में 4 महासमुंद जिले के और 1 गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है।
इन आरोपियों में 4 को 2019 में और 1 को 2020 में जिला जेल में लाया गया था। फरार बंदियों में धनसाय, डमरूधर, दौलत, करन महासमुंद के निवासी हैं। वहीं
फरार बंदी राहुल करण्डा गाजीपुर के निवासी है।
पुलिस के आला अधिकारी जांच के लिए जिला जेल पहुँचे। जिसके बाद अब जिले में लगातार पुलिस की सघन जाँच जारी है।

Share
पढ़ें   लता से जुड़ी बातें : आखिर क्यों नहीं कि थी स्वर कोकिला ने शादी...लता मंगेशकर भी हुई थी प्रेम बंधन का शिकार..

 

 

 

 

 

You Missed