11 Mar 2026, Wed
Breaking

अच्छी खबर : कल से बलौदाबाजार जिले में 500 बिस्तर कोविड अस्पताल की होगी शुरुआत, सिर्फ 20 दिनों में तैयार हुए कोविड अस्पताल में 120 ऑक्सीजन बेड की भी है उपलब्धता

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 6 मई 2021

जिलें में कोरोना से संक्रमित मरीजों को एक बड़ी राहत मिलनें वाली हैं। जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में बनाये जा रहें 500 बिस्तर कोविड केयर हॉस्पिटल पूरी तरह से तैयार हैं। कल दोपहर 12 बजें प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल इसका ऑनलाइन शुभारंभ कर आम जनता को यह हॉस्पिटल समर्पित करेंगे। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधिगण भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह राज्य का पहला ऐसा हॉस्पिटल है जिसमें धान मंडी को हॉस्पिटल में बदला गया हैं। हमनें इस चुनौती भरें काम को महज 20 दिनों में पूरा किया हैं। 500 बिस्तर हॉस्पिटल में 120 ऑक्सीजन बिस्तर से सुसज्जित है। 120 बिस्तर में 33 बिस्तर एचडीयू के, 36 आईसीयू,51ऑक्सीजन बिस्तर युक्त हैं। जो पूरी तरह वातानुकूलित हैं। साथ ही 380 बिस्तर जनरल के बनाये गये है। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर इसका और विस्तार किया जा सकता है। इसके साथ ही हॉस्पिटल में सारी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। जिससे मरीज को घर जैसा अनुभव होगा। यह जिलें का एक आधुनिकतम हॉस्पिटल हैं। जो कोरोना से संक्रमित मरीजों को बड़ी राहत पहुँचाएगा।इसके संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दी गयी हैं। साथ ही इसके लिए अतिरिक्त कर्मियों की भर्ती भी की गयी है। इस मंडी गोदाम को हॉस्पिटल में जनप्रतिनिधि,उद्योग,जिला खनिज न्यास फंड,जन सहयोग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से प्रवर्तित कर बनाया गया हैं। जो अपनें आप मे एक समाज का अनुकरणीय उदाहरण हैं।

 

Share
पढ़ें   CG में पत्नी ने कपड़ा धोने मना किया तो पति ने कैंची से किया वार : पत्नी की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed