10 Mar 2026, Tue
Breaking

मोबाईल को लेकर युवकों में विवाद, दो युवकों ने एक युवक की कर दी हत्या, रायपुर के बिरगांव क्षेत्र की घटना

मीडिया24 रायपुर डेस्क, 7 मई 2021।

नागेश्वर नगर बिरगांव में झम्मन यादव नाम के युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी रविकांत तिवारी और दीपेश ने मोबाइल की बात पर मौत के घाट उतार दिया। दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना उरला थाना इलाके की है।

Photo : हत्या के आरोपी

जानकारी के मुताबिक मृतक झम्मन यादव के दोस्त हिरेन्द्र देवांगन के मोबाइल को नम्बर सेव करने के लिए आरोपियों ने मांगा था, लेकिन उसे वापस न कर मोबाइल को अपने घर ले गए। इसके बाद झम्मन यादव और हिरेन्द्र अपने दोस्त के साथ आरोपियो के घर मोबाइल को मांगने पहुंचे इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसी बीच रविकांत और दीपेश तिवारी ने हँसिया से झम्मन यादव पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।

 

मामले में उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी का कहना है कि आरोपियो और मृतक के बीच पुराना आपसी लेनदेन भी था। इसी के चलते झम्मन यादव की हत्या आरोपियों ने की है। फिलहाल हत्या का केस दर्ज कर दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

वहीं झम्मन यादव के साथ मौके पर गए हिरेन्द्र देवांगन पर भी आरोपियों ने हमला किया है। इस हमले से हिरेन्द्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

Share
पढ़ें   स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया : यू विन एंट्री और ऑनलाइन रिपोर्टिंग के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी; 33 जिलों से ज्ञापन सौंपकर मूल कार्यों पर ध्यान देने की मांग की

 

 

 

 

 

You Missed