12 May 2025, Mon 10:29:47 AM
Breaking

कैदी फरार : जेल से कैदी फरार मामले में हुई कार्रवाई, होम मिनिस्टर के निर्देश के बाद कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के करण मुख्य प्रहरी और तीन प्रहरी निलंबित, तीन फरार कैदियों की हुई गिरफ्तारी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 मई 2021

महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 कैदियों के फरार होने की घटना पर गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फलस्वरूप कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण मुख्य प्रहरी सहित तीन प्रहरी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।
मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आज जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि सी.सी.टी.व्ही फूटेज एवं उत्पन्न परिस्थिति के आधार पर 6 मई 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक तैनात मुख्य प्रहरी राजकुमार त्रिपाठी और प्रहरी गणेश कुमार एक्का, भरतलाल सेन एवं सुखीराम कोसले को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

यह भी पढ़ें

 

बड़ी ख़बर : अपहरण, बलात्कार, लूट जैसे संगीन अपराधों को घटित करने वाले बंदी हुए जेल से दीवार फांदकर फ़रार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

जेल मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि जिला जेल महासमुंद में परिरूद्ध पांच विचाराधीन बंदी धनसाय उम्र 33 वर्ष, डमरूधर उम्र 24 वर्ष, राहुल उम्र 22 वर्ष, दौलत उम्र 23 वर्ष एवं करन उम्र 21 वर्ष विभिन्न धाराओं के तहत जेल में परिरूद्ध थे। ये पांचों कैदी लगभग अपरान्ह 3 से 3.30 बजे बैरक नम्बर 5 से लगे दीवार में दो बंदियों के उपर एक बंदी चढ़कर टयूब राड की पट्टी के सहारे एक गमछा एवं एक शॉल को जोड़कर हुक को सोलर फ्रेंसिंग वायर के क्लेम्प में फंसाया तथा उसके सहारे पांचों बंदी बारी-बारी से चढ़कर जेल से फरार हो गए। फरार पांच बंदियों में से तीन बंदी डमरूधर, दौलत एवं करन को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है। दो बंदियों धनसाय एवं राहुल की तलाश जारी है।

पढ़ें   बलरामपुर में BJP किसान मोर्चा का हुआ विस्तार..दीपक बने महामंत्री..जिलाध्यक्ष सहित कुल 55 लोगों की बनी टीम, देखें सूची

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed