कोरोना काल मे संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय के प्रयास से विधानसभा क्षॆत्र के बिलाईगड विकासखखंड मे 3 करोड़ 72 लाख के कार्यो की मिली स्वीकृति

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 मई 2021

संसदीय सचिव एवं क्षॆत्र के लोकप्रिय विधायक अपने विधान सभा के जनता के प्रति हमेशा से सजग हैं| कोरोना काल मे लोकप्रिय विधायक चंद्रदेव राय अपने विधान सभा क्षॆत्र मे घर-घर साग सब्जी की व्यवस्था कर रहे हैं और उनके प्रयास से अंचल मे कई अस्पताल खोले गये हैं, जिससे समूचे क्षॆत्र के जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है|
संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रयास का ही परिणाम है कि कलेक्टर बलोदाबज़ार के द्वारा बिलाईगड़ विधान सभा के विकासखन्ड बिलाईगड के विभिन्न ग्राम पंचायतॊ मे 3 करोड़ 72 लाख के अधिक के कर्यो की स्वीकृति महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना से किया गया है|

 

 

संसदीय सचिव राय ने अवगत कराया कि इन कार्यो के सम्पादन से क्षॆत्र के मजदूर भाईयो, माताओ एवं बहनो को रोजगार की प्राप्ति होगी साथ ही भू- जल स्तर मे सुधार के साथ साथ कृषि के क्षॆत्र मे विकास होगा| लोकप्रिय विधायक ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि मेरे क्षॆत्र मे कार्यो की स्वीकृति पर विशेष ध्यान दिया जावे और अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने मे आवश्यक पहल किया जाए| विकासखन्ड बिलाईगड के सलोनीकला 02 कार्य 16 लाख 30 हजार, भिनोदा 01 कार्य 9 लाख 93 हजार, सोहागपुर 01 कार्य 9 लाख 97 हजार, सरसीवा 02 कार्य 12 लाख 26 हजार , मुछमल्दा 02 कार्य 19 लाख 08 हजार, खैरझिटी 02 कार्य 19 लाख 92 हजार, अमोदी 02 कार्य 11 लाख 86 हजार, चिचोली 01कार्य 9 लाख 95 हजार, खुरदरहा 03 कार्य 30 लाख, तेन्दुदरहा 01 कार्य 10 लाख, चिकनीडिह 1 का 9 लाख 80 हजार, बघमल्ला 02 कार्य 20 लाख, पिपरभवना ग 1 कार्य 9 लाख 97 हजार, देवसागर 9 लाख 92 हजार, गेडापाली 3 कार्य 15 लाख 37 हजार, भन्डोरा 02 कार्य 26 लाख 39 हजार, गाताडीह 1 कार्य 9 लाख 51 हजार, छिर्रा 01 कार्य 9 लाख 99 हजार, छपोरा 02 कार्य 24 लाख 22 हजार, गिरसा 2 कार्य 11 लाख 24 हजार, सहरजोर घरजरा 1 कार्य 9 लाख 51 हजार, टाटा 1 कार्य 9 लाख 51 हजार, रोहिना 1 कार्य 2 लाख 98 हजार, जैतपुर 02 कार्य 19 लाख 81 हजार, पिपरभवना ते 1 कार्य 1 लाख 86 हजार, गारडीह 2 कार्य 5 लाख 84 हजार, इस प्रकार 28 ग्राम पंचायत मे 43 कार्य हेतु 3 करोड़ 72 लाख 92 हजार के कार्य स्वीकृत हुआ है|इन कार्यो की स्वीकृति से 1लाख 73 हजार मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध होगा|

पढ़ें   अनिल अग्रवाल को मिला भाजपा जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी, अग्रवाल पिछले 25 वर्षों से बीजेपी संगठन का कर रहे हैं काम

संसदीय सचिव राय ने ग्राम पंचायत के सरपंच गण से कार्य सम्पादन के लिए जारी मार्गदर्शिका के अनुसार जरुरत मन्दो को रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया है साथ ही ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को सुरक्षात्मक उपायो के साथ कार्य करने का निर्देश दिये है|

AS Bilaigarh 15.052021

Share