8 Mar 2026, Sun

छुई खदान में भी BJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पूर्व Cm के खिलाफ हुए मामला दर्ज को बताया झूठा

 

गिरीश शर्मा
छुईखदान खैरागढ़ 24 मई

 

जिला मुख्यालय राजनांदगांव के ब्लॉक मुख्यालय छुईखदान में भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी दी टूलकिट(गुप्त दस्तावेज) बनाकर देश के खिलाफ षडयंत्र रचने और भाजपा नेताओं पर झुठे मुकदमे दर्ज कराने के विरोध में छुईखदान मंडल भा.ज.पा के वरिष्ट नेताओ ने छुईखदान पुलिस थाना पहुंचकर गिरफ्तारी दी।

गिरफ़्तारी देने वालों में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संसदीय सचिव कोमल जंघेल , मंडल भा.ज.पा. अध्यक्ष प्रेमनारायण चंद्राकर जी,नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली जैन ,महामंत्री प्रकाश जंघेल , महामंत्री योगेश्वर जंघेल ने गिरफ़्तारी दी । इस दौरान प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य इमरान खान ,अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पन्ना मांडावी , पार्षद सुरेश यादव , अर्जुन महोबिया , कमलेश साहू , विक्रांत चंद्राकर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का काम किया है। साथ ही भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। इसका हम विरोध करते हैं।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्री पार्क में बने उत्पादों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, गोबर से बने पेंट से स्कूलों की रंग-पोताई के सीएम ने दिए निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed