8 Mar 2026, Sun
Breaking

BJP महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जन्मदिन के अवसर पर युवाओं ने वितरित किये निःशुल्क पौधे

खोमन साहू

रायपुर 10 जून

 

शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 की पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर की जिला अध्यक्षा श्रीमती सीमा संतोष साहू के जन्मदिन के अवसर पर तेलीबांधा के युवाओं के द्वारा निशुल्क पौधा वितरण किया गया एवम केक कटवाकर बधाई भी दी गई ।

यह बेहद ही सराहनीय है क्योंकि हमने देखा कि कोविड-19 काल में ऑक्सीजन की कमी देखी गई थी जिसको लेकर नेता अभिनेता लोग लगातार पेड़ लगाने की अपील तो कर रहे थे जिसे यहां चरितार्थ करते हुए पौधा वितरित किया गया। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई की एक पौधे आप अपने लिए जरूर लगाएं।

अगर इसी तरह प्रत्येक नेतागण ही लोगों को यह प्रेरित करें कि आप भी एक पेड़ जरूर लगाएं तो यह बेहद ही सराहनीय होगा क्योंकि अभी बरसात का मौसम भी आने वाला है और इससे लोगों को पौधे में पानी डालने की भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी और लोगों के बीच एक अच्छी संदेश भी जाएगी।

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल ने की एक बार फिर पाटन विधानसभा से दावेदारी : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को दिया आवेदन, गिरीश देवांगन भी CM के साथ पहुंचे

 

 

 

 

 

You Missed