8 Mar 2026, Sun

नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयास से इस नगरपालिका को मिली डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, Cm भूपेश सहित तमाम नेताओं का जताया आभार

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद 12जून 2021

नगर पालिका गरियाबंद के ऊर्जावान अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के प्रयास से नगर को डेढ़ करोड़ के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति मिली है। ये सभी कार्य नगर के मूलभूत सुविधाओ और जनसमस्या से संबंधित है। इन कार्या के स्वीकृत होने से नगर के विकास को दुगुनी गति मिलेगी।
ज्ञात हो कि दो साल पहले जिन वादों और घोषणाओं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर पालिका की कमान संभाली थी, उन्हे पूरा करने वे पूरी सक्रियता के साथ जुटे गए है। नगर के विकास के सपने को साकार करने वे निरंतर विभिन्न जनहित से जुड़ी मांगो को लेकर शासन प्रशासन स्तर पर प्रयासरत रहते है। यह उनकी सक्रियता का ही परिणाम है कि विपक्ष में होते ही हुए राज्य शासन ने उन पर विश्वास करते हुए करोड़ो के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि नगर का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है। इसके लिए वे हर संभव प्रयास करते आ रहे हैं। उन्होने कहा कि नए विकास कार्यों के स्वीकृति मिलने से नगर के विकास को दुगुनी गति मिलेगी। ये सभी विकास कार्य जनसुविधाओ से जुड़े है। इनके पूर्ण होने से के साथ ही नगर की बदलती तस्वीर भी नगरवासियो को नजर आने लगेगी। उन्होने बताया कि स्वीकृत हुए विकास कार्या में सीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पाइप लाइन विस्तार, पेपर ब्लाक सहित मरम्मत के कार्य सम्मलित है।
नए विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने नगर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद चुन्नीलाल साहू को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसके अलावा नगर पालिका के उपाध्यक्ष, सभापति एवं सभी पार्षदों ने भी हर्ष व्याप्त करते हुए राज्य शासन का आभार जताया हैं।

Share
पढ़ें   CM ने जांजगीर में ली अधिकारियों की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश, CM का निर्देश - 'अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग होकर कार्य करें'

 

 

 

 

 

You Missed