12 Mar 2026, Thu
Breaking

कोर्टयार्ड बाय मैरियट द्वारा चलाया गया‘सर्व 360 अभियान’, परिषर में आयोजित इस अभियान में विभिन्न विभागों के एसोसिएट्स ने किये रक्त दान

भूपेश टांडिया

रायपुर, 14 जून, 2021। कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर द्वारा चलाये जा रहे ‘सर्व 360 अभियान’ के तहत आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इस शिविर का आयोजन शिवनाथ ब्लड बैंक द्वारा किया गया। होटल परिसर में आयोजित इस शिविर में होटल के विभिन्न विभागों के एसोसिएट्स ने रक्तदान किया।

 


इस अवसर पर होटल के जनरल मैनेजर रजनीश कुमार ने कहा कि हमने यह पहल इसलिए की है क्योंकि शहर में रक्त की कमी है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पहल पर हर साल 14 जून को मनाया जाने वाला यह दिवस रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। इस अभियान की वजह से पूरे विश्व में जागरूक रक्तदाताओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान न केवल एक नेक सेवा है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है और शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।

 

Share
पढ़ें   राहुल गांधी के खिलाफ गलत खबर दिखाने का आरोप : टीवी एंकर रोहित रंजन के घर पहुँची छत्तीसगढ़ पुलिस, रोहित रंजन का ट्वीट - ' घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने छत्तीसगढ़ की पुलिस खड़ी है'

 

 

 

 

 

You Missed