2 Jun 2025, Mon 5:32:54 PM
Breaking

प्रदर्शन : केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस करेगी चक्का जाम प्रदर्शन, प्रदेश के सभी जिलों में होगी यह प्रदर्शन

File photo

भूपेश टांडिया

रायपुर 18 जून 2021

 

एक तरफ लोग महंगाई से खासे परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर देश और प्रदेश में सियासत लगातार गर्म होती नजर आ रही है। कई राज्यों में प्रदर्शन लगातार होता नज़र आ रहा है।

 

छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगाई के विरोध में कई जगहों पर प्रदर्शन होता जा रहा है। हाल ही में 16 और 17 जून को बीजेपी महिला मोर्चा और बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर वादों को पूरा नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। वहीं अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस आज समूचे राज्य में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। इस प्रदर्शन के जरिये कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सीधे तौर पर मोदी सरकार पर निशाना साधते नज़र आएंगे।

 

कांग्रेस के नेता बताते हैं कि देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में लोग ख़ासे परेशान हैं, जिसको लेकर कॉन्ग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में चक्काजाम किया जायेगा, ऐसे में राज्यभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ दोपहर 12 बजे से यह प्रदर्शन करते नज़र आयेंगे।

 

 

गौरतलब है कि इसके पहले भी केंद्र सरकार के द्वारा ₹72 बढ़ाई गई MSP की राशि को लेकर केंद्र सरकार पर प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रहार किया था। उन्होंने कहा था की सभी चीजों के दामों में तो वृद्धि हो रही है लेकिन MSP के दरों में केवल 72 रुपए बढ़ाना काफी नहीं है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में लगातार सियासत गर्म होती नज़र आ रही है।

Share
पढ़ें   CG में ACB की एक और कार्रवाई : तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू ने कोटवार को बहाली करने मांगी 50 हजार रुपए और बकरे की रिश्वत, ACB टीम ने आरोपी माईकल पीटर को धर दबोचा

 

 

 

 

 

You Missed