आज से 46 वर्ष पूर्व लाया गया था आपातकाल , यह आपातकाल देश लिए था काला दिवस : राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय

Latest छत्तीसगढ़ रायपुर

 

भूपेश टांडिया/ खोमन साहू

 

 

रायपुर 25 जून 2021

 

देश मे लाये गए आपातकाल पर BJP नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने पत्रकार वार्ता किया। सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि आज से 46 साल पहले आज के दिन ही आपातकाल लगा था।

देश के लिए यह दिन काला दिन के रूप में मनाया जाता है, भारत में 24 जून की रात 1977 में 25 जून को आपातकाल लागू हो चुके थे।

स्वतंत्रता समाप्त हो गयी थी

इस आपातकाल से देश के सभी लोगों की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई थी , विपक्षी नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया था।

सभी समाचार पत्रों को बैन कर दिया गया था ।
देश मे आपातकाल लगाया गया वो दिन देश के लिए काला दिन था।

सभी नेताओं ने देश के लोगों ने आपातकाल का दिन देखा है जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र का उस दिन हत्या किया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि 46 साल के बाद भी इस मामले में क्यों बैठे है ये बड़ा सवाल है।

देश में प्रदेश में कुल प्रदेशों से साधुओं की हत्या हो रही है और सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

पश्चिम बंगाल को लेकर कहा

बंगाल में जिस विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। जो सत्ता में है उसके मन में लगातार लोगों की सेवा करनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह के ऊपर पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज किया गया है उसका एक प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार भी लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है जो पूर्णता है आपातकाल जैसा ही है।

पढ़ें   जांजगीर लोकसभा से कमलेश जांगड़े जीतीं : शिव डहरिया की हुई हार, कसडोल विधानसभा में मतगणना के बाद स्थिति हुई स्पष्ट

जिस सोच के साथ उस समय पर आपातकाल लगाया गया था वही सोच और वही सरकार का अंत है छत्तीसगढ़ सरकार।

Share