7 Mar 2026, Sat
Breaking

भारी वाहन की चपेट में आया मादा तेंदुआ, मौके पर ही हुई वन्यप्राणी की मौत, जांच में जुटी फॉरेस्ट की टीम

 

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी 28 जून 2021

मगरलोड- भारी वाहन की ठोकर से मादा तेंदुवा की मौके पर ही मौत हो गई ,तेंदुवा का उम्र लगभग डेढ़ साल बताया जा रहा है।
पूरा मामला वन परिक्षेत्र मगरलोड के अंर्तगत पठार से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल से होकर मगरलोड जाने वाली मार्ग का है।
बताया जा रहा है की बीते रविवार की रात को जब मादा तेंदुवा रोड़ पार कर रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे तेंदुवा का मौके पर ही मौत हो गई।
मोहदी वन परिक्षेत्र रेंजर पंच राम साहू ने बताया की मादा तेंदुवा की उम्र लगभग डेढ़ साल जिसकी वजन करीब 45 किलो का होगा वाहन की चपेट में आने की वजह से कान व सिर पर चोट आया है।
पंचनामा कर पीएम के बाद शव को पठार के डिपो में जलाया जायेगा।

Share
पढ़ें   नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका, मजदूरों को दी धमकी

 

 

 

 

 

You Missed