7 Mar 2026, Sat

डॉक्टर्स डे के मौके पर कोर्टयार्ड बाय मैरियट की टीम पहुंची चिकित्सालय, स्वास्थ्यकर्मियों को गुलदस्ता भेंट कर किया उनका अभिनन्दन

भूपेश टांडिया

रायपुर, 1 जुलाई 2021

 

कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर के स्टाफ मेम्बर्स ने नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर लाभंडी स्थित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां कार्यरत डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें गुलदस्ते भेंट कर मानवता के प्रति उनके द्वारा की जाने वाली सेवा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया। खुषी के इस अवसर एक केक भी काटा गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. खुशबू उस्मा, डॉ. शिवानी नाइक और 20 सहयोगी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

 


इसके अतिरिक्त कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर के इन कर्मियों ने षहर के कुछ अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों व चिकित्सालयों पर पहुंचकर वहां कार्यरत डॉक्टर्स व अन्य स्वास्थकर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रजनीश कुमार, जनरल मैनेजर, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर ने कहा, “डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी हमारे असली हीरो हैं जिन्होंने इस महामारी के दौरान हम सभी के जीवन को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए एक अथक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कोविड -19 जैसी विकट आपदा को एक योद्धा की तरह लड़ा है। वे हम सभी के भीतर लगातार आशा का संचार कर रहे हैं। हम उनके जज्बे को सलाम करते हैं।’’

Share
पढ़ें   महतारी वंदन योजना : जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा, छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अब नही पड़ रही है किसी के पास हाथ फैलाने की जरूरत