ब्रेकिंग : मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से किसी को नहीं मिलेगी जगह…BJP का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जायेगा जल्द…इस नाम पर चर्चा

Latest TRENDING छत्तीसगढ़ नई दिल्ली बड़ी ख़बर

 

मीडिया24 नेशनल डेस्क, नई दिल्ली | 7 जुलाई 2021

 

 

 

 

 

आज देर शाम तक मोदी कैबिनेट का विस्तार तय माना जा रहा है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों के राजनेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा है। दिल्ली के सूत्र बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ से एक भी सांसद को मंत्री नहीं बनाया जायेगा।

आपको बतादें कि कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के भाजपा नेताओं से मुलाकात ने कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलों को तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर मोदी की मंत्रियों के साथ तीन ऐसी समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा और मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन किया जाएगा। मोदी मंत्रिमंडल में अभी 60 मंत्री हैं। ऐसे में जुलाई के पहले सप्ताह में कैबिनेट विस्तार तय था।

दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर लगातार पीएम मोदी अलग-अलग समूहों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट भी देख रहे हैं। इसके अलावा वह भाजपा और भाजपा सहयोगी राज्य के मुख्यमंत्रियों से भी मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हाल में उनकी मुलाकात से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें बढ़ गई है। दरअसल, ये बैठकें आमतौर पर कैबिनेट फेरबदल या विस्तार से पहले की जाती हैं।

 

 

 

कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जायेगा
छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के विरुद्ध उनका विरोधी खेमा लगातार सक्रिय होकर दिल्ली डेरा डाला हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा के कई नेता राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेताओं के पास जाकर प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बनाए रखने के साथ ही भाजपा में एक कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है जिसमें भाजपा के किसी कद्दावर नेता को मौका मिल सकता है या फिर किसी नए ऊर्जावान चेहरे को भाजपा मुहर लगा सकती है। ऐसे में दुर्ग के सांसद विजय बघेल और BJP से विधायक अजय चंद्राकर में से किसी एक का नाम कार्यकारी अध्यक्ष की रेस शामिल बताया जा रहा है, ताकि ओबीसी लॉबी को साधा जाए। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा चुनौती देने का एक अवसर प्राप्त कर पाये।

पढ़ें   काम की ख़बर : बिना FIR पुलिस केवल शिकायत पर थाने नहीं बुला सकती, धारा 91 मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय, पूरा विषय पढ़ें

 

जुलाई के पहले हफ्ते में विस्तार था तय
संसद का मानसून सत्र जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले मंत्रिमंडल में नए चेहरे को शामिल करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा खूब हो रही है। मोदी सरकार में फिलहाल 60 मंत्री हैं और इनकी संख्या 79 तक जा सकती है। ऐसे में पीएम मोदी की मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों और चर्चा की इस कवायद के बीच कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज हो गई है।

 

कांग्रेस का निशाना-‘लगता है कोई योग्य नहीं दिखा’
प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से सांसद को जगह नहीं मिलने की चर्चा के बाद कांग्रेस ने इस मामले में BJP पर जोरदार निशाना साधा है। कांग्रेस नेता और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इससे पहले मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से एक न एक सांसद को मौका मिला है, पर यहां के सांसदों ने मंत्री बनने के बाद मोदी कैबिनेट का हिस्सा होकर किसी तरह की सक्रियता नहीं दिखाई, न राज्य को कोई फायदा हुआ। ऐसे में छत्तीसगढ़ से किसी को मंत्री योग्य नहीं माने जाने के मामले पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

 

Share