11 Mar 2026, Wed
Breaking

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल : प्रदेश में प्रारंभ हुआ फाइलेरिया मुक्त अभियान…स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव ने खुद खाया फाइलेरिया का दवा और किया शुभारंभ..

 

भूपेश टांडिया

रायपुर 19 जुलाई 2021 

 

आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ड्रग एसोसिएशन के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़कर फाइलेरिया की दवाओं को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने के अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के अधिकारियों, प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों समेत उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें केवल लोगों को यह दवा उपलब्ध ही नहीं करवानी है बल्कि उन्हें इसके सेवन के लिए भी प्रेरित करना है, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जब प्रदेश वासी यह दवा लेने के लिए केंद्र में पहुंचे उसी समय हम उन्हें इस दवा का सेवन करवा पाए। इस पहल के साथ ही हम छत्तीसगढ़ को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने इस वर्चुअल कार्यक्रम में स्वयं फाइलेरिया के दवाओं का सेवन कर जन-जागरूकता का संदेश दिया है।

Share
पढ़ें   अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन : विधायक चंद्रदेव राय ने बिलाईगढ़ में बोला केंद्र सरकार पर हमला, विधायक राय बोले : "सेना में इस प्रकार का प्रयोग, देश की सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध होगा"

 

 

 

 

 

You Missed