6 May 2025, Tue 9:57:43 PM
Breaking

विधानसभा वीडियो ब्रेकिंग : विधायक वृहस्पत सिंह द्वारा माफी मांगने के बाद सदन पहुंचे मंत्री टी एस सिंहदेव.. मंत्री पर लगे आरोप को गृह मंत्री ने भी कहा है असत्य.. देखिये वीडियो

भूपेश टांडिया

रायपुर 28 जुलाई 2021

 

 

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया मोड़ सामने आ गया है जहां बीते दिन विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सदन में बृहस्पति सिंह के द्वारा लगाए गए मंत्री टी एस सिंह देव पर आरोप को लेकर विधानसभा सदन में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

विपक्ष के द्वारा लगातार इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने सदन को अपने योग्य नहीं बताते हुए आधे बीच में ही सदन को छोड़कर चले गए थे।

जिसके बाद सदन में मानों भूचाल सा मच गया था विपक्षी नेता लगातार आरोप लगाते रहे .. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा : “इतिहास में पहली बार कोई मंत्री इस प्रकार अपने ही नेता पर नाराज होते हुए चले गए हैं उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर भी तंज कसने का कोई कसर नहीं छोड़ा और कहा की अपने ही मंत्री तो उनसे संभाला नहीं जा रहा है तो छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनसंख्या वे कैसे संभाल पाएंगे।

आखिरकार आज विधायक बृहस्पति सिंह ने सदन में माफी मांगी इससे पहले गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी कहा की बृहस्पति सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोप असत्य हैं और अब मंत्री टी एस सिंह देव वृहस्पति सिंह के द्वारा माफी मांगने के बाद विधानसभा पहुंच गए हैं।

 

 

Share
पढ़ें   बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: पत्नी की मौत, पति और तीन साल की बच्ची की हालत गंभीर, इलाज के लिए रेफर

 

 

 

 

 

You Missed