7 Mar 2026, Sat
Breaking

BREAKING : 14000 से ज्यादा शिक्षकों की होगी नियुक्ति, मंत्रालय से जारी हुआ आदेश.. पढ़िए रिपोर्ट

भूपेश टांडिया

रायपुर 31 जुलाई 2021

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में शिक्षक भर्ती के 14000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति करने के लिए आदेश जारी किया गया है. वित्त विभाग से क्लीयरेंस मिलने के बाद अब प्रदेश भर में शिक्षकों की जॉइनिंग होगी.

बेरोजगार युवाओं के लिए यह राहत भारी खबर है क्योंकि काफी समय से शिक्षकों की भर्ती के लिए बेरोजगार युवा काफी जद्दोजहद कर रहे थे और प्रदेश सरकार पर वे जमकर आरोप भी लगा रहे थे कि आखिर शिक्षकों की भर्ती कब होगी क्योंकि घोषणा पत्र में प्रदेश सरकार ने प्रदेश की यवाओं को रोजगार देने की बाद भी शामिल किया था।

जानकारी के मुताबिक 2 साल पहले ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई थी, लेकिन नियुक्ति अब तक नहीं हुई थी. इसी को लेकर आदेश जारी किया गया है. 14000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

Share
पढ़ें   झारखंड शराब घोटाले में ACB की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई : रायपुर से कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार, CBI जांच में खुल रहे घोटाले के बड़े लिंक

 

 

 

 

 

You Missed