11 Mar 2026, Wed

धरना प्रदर्शन : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन, प्रदेश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

 

गिरीश शर्मा
साल्हेवारा खैरागढ़

जिला मुख्यालय राजनांदगांव के खैरागढ़ विधानसभा वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में मंडल भाजपा का किसान धरना प्रदर्शन हुआ जिसमें जिला किसान महामंत्री खम्हन ताम्रकार मौजूद थे भाजपाइयों ने कहा कि जब से भूपेश सरकार सत्ता में आयी है किसान परेशान और त्रस्त है। वर्तमान में किसानों खाद की अति आवश्यकता है लेकिन सोसायटियों में खाद उपलब्ध नही है।

 

जिसके चलते साल्हेवारा मण्डल के किसानों सहित भाजपा नेताओं ने साल्हेवारा सोसायटी के सामने भूपेश बघेल को जगाने के लिए नगाड़ा बजाकर धरना दिया एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। इस कड़ी में मुख्य रूप से खैरागढ़ विधानसभा के किसान नेता जिला किसान मोर्चा महामंत्री खम्हन ताम्रकार, साल्हेवारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष निजाम सिंह मण्डावी , किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विष्णु ठाकरे, कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य ललित सोनी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुज साहू, मण्डल उपाध्यक्ष देवसिंग ठाकुर, मुंजन यादव, तुलसी यादव, रविशंकर मरकाम, जयप्रकाश मशखरे, मिनेश जंघेल, भुनेश्वर सेन, प्रकाश जंघेल, प्रहलाद मरकाम, प्यारे पोर्ते, देवलाल साहू, उमेश मरकाम, लवकुश साहू, पिनेस देवांगन, मनोज, राजेश साहू, अनिल ‌कुमार, कुसालदास, जयता पटेल, श्रवण यादव, रामप्रसाद, दशरथ पटेल, भिखु यादव, अमरु रहगडाले, संतोष नामदेव, छमित जंघेल, धिराजी मरकाम, एवं अन्य कार्यकर्ता किसान बंधु उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   वैट पर 'तकरार' : राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं करने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का सरकार पर हमला, विष्णुदेव साय बोले : "कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के पैसा को असम, यूपी के चुनाव में बहा रही है, सरकार नहीं मानी तो ईंट से ईंट बजा देंगे", 20 नवंबर को प्रदेश भर में चक्काजाम