10 Mar 2026, Tue
Breaking

ब्रेकिंग : BJP नेता को कार की डिक्की में बंद कर जिंदा जलाया, पुलिस जुटी मामले की जांच में, कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

नेशनल डेस्क, 11 अगस्त 2021

बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले लगातार सामने आते रहे है । कश्मीर हो या फिर पश्चिम बंगाल सभी जगहों से ऐसी खबरें आते रहती है । अब मामला सामने आया है तेलंगाना के मेडक जिले में अज्ञात लोगों ने बीजेपी नेता को जिंदा जलाया दिया। आरोपियों ने भाजपा नेता को कार की डिक्की बंद कर उसमें आग लगा दी। खौफनाक घटना में जलने से बीजेपी नेता की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने स्थानीय भाजपा नेता को कार की डिक्की में बंद कर आग लगा दी, जिसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मामल में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मेडक की एसपी चंदना दीप्ति ने कहा, ‘कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता को उनकी कार में बंद कर आग लगा। हमें उनका जला हुआ शरीर उनकी कार की डिक्की में मिला।’ मामले की जांच जारी है।

Share
पढ़ें   CG के दल्लीराजहरा में खौफनाक सड़क हादसा: जमही टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की मौके पर मौत

 

 

 

 

 

You Missed