8 Mar 2026, Sun

IND v/s ENG : इंग्लिश गेंदबाज़ों के आगे भारतीय टीम ने टेके घुटने, पहली पारी में 78 रन पर टीम हुई All-Out

प्रमोद मिश्रा

खेल डेस्क, 25 अगस्त 2021

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट लीड्स के हैडिंग्ले स्टेडियम में शुरू हो गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की शुरुआत खराब रही है और जेम्स एंडरसन ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को अब तक शुरुआती तीन झटके दे दिए हैं। पहले ही ओवर में केएल राहुल खाता खोले बिना आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और अब कप्तान विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए ।

लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। लंच के बाद नए बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा का साथ देने आए ऋषभ पंत भी दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा(19) ने बनाया । सबसे ताज्जुब की बात रहीं की तीन खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके । चेतेश्वर पूजारा 01, कोहली 07,रहाणे 17,पंत 02, जडेजा 04, इशांत 08 और सिराज 03 रन ही बना सके ।

Share
पढ़ें   बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, पेंट-पुट्टी फैक्ट्री जलकर खाक; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

 

 

 

 

 

You Missed