7 Mar 2026, Sat

सांसद से मुलाक़ात : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया सांसद साध्वी प्रज्ञा से मलाक़त.. गौ वंश तस्करी और धर्मांतरण जैसे मुद्दों से कराया उन्हें अवगत

भूपेश टांडिया

भोपाल/रायपुर 30 अगस्त

 

छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर धड़ल्ले से गौ वंशों की तस्करी हो रही है जिसपर लगातार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग अपनी जान को दांव में लगाकर तस्करों को पकड़ते हैं।

लेकिन दुःख की यह है कि दोनों प्रदेश की सरकार इस पर किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही इन लोगों पर नहीं कि जाती है।

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ‘विश्व हिंदू परिषद’ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ वंशों की तस्करी और धर्मांतरण जैसे मुद्दों को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी पहुंचे हुए थे और इस मामले को लेकर सांसद ‘साध्वी प्रज्ञा’ को भी अवगत कराया उन्होंने इस मामले को लेकर आश्वासन दिया है कि वाकई यह गलत हो रहा है और इस पर कार्यवाही होनी चाहिए।

मुख्य रूप से यहां अंकित द्विवेदी , अजय ठाकुर ,सुनील देवांगन ,हर्ष खांडेकर , शशिकांत सिंग , विकास मालवीय, रोहित व अन्य लोग मौजूद रहे..

Share
पढ़ें   कोलकाता हाईकोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग की नागरिकता जांच प्रक्रिया को बताया पूरी तरह संतोषजनक: याचिका की सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश टी. एस. शिवगननम ने कहा- चुनाव आयोग की व्यवस्था में पर्याप्त जांच और संतुलन, किसी नए नियम को लागू करना न्यायालय का कार्य नहीं