7 Mar 2026, Sat
Breaking

कृष्ण जन्माष्टमी : CM बघेल ने बाल कृष्ण और राधा का किया पूजा अर्चना..कहा : श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं..

 

भूपेश टांडिया

रायपुर 30 अगस्त 2021

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। सीएम बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और सही रास्ता दिखाती हैं।

सीएम हाउस में इस मौके पर पूजा भी हुई। कृष्ण भगवान की पूजा के बाद यहां कृष्ण और राधा बनकर आए बच्चे-बच्चियों के बीच चॉकलेट बांटकर सीएम ने उन्हें भी बधाई दी।

Share
पढ़ें   उमंग और उत्साह से भरा सावन का महीना : अविनाश पर्ल अवन्ति विहार में सावन सेलिब्रेशन की धूम, सारिका भलकर बनी सावन क्वीन

 

 

 

 

 

You Missed