7 Mar 2026, Sat
Breaking

कृष्ण जन्माष्टमी कसडोल : साणहा देव का पूजा अर्चना कर कसडोल नगर में यादव समाज ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी

भूपेश टांडिया

कसडोल / रायपुर 30 अगस्त

श्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और मटका फोड़ का भी कार्यक्रम जगह-जगह पर आयोजित की जाती है लेकिन इस वर्ष प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए केवल पूजा अर्चना कर शांतिपूर्ण ढंग से भगवान श्री कृष्ण जी की जन्म उत्सव को मनाया जा रहा है।

जहां प्रत्येक वर्ष के भांति कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज के तत्वावधान बलौदाबाज़र जिले के कसडोल नगर के बाजार चौक में स्थित साणहा देव का पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर धेनुसेवक यादव, भावेश यादव, मनोज यादव, विकास यादव, नंदू राम, विश्राम यादव, संदीप यादव, मोनू यादव, खिलावन यादव, नरेश यादव, महेश यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों महासमुंद जिले को मिली 655 करोड़ रूपए की लागत के 223 विकास कार्यों की सौगात;जिला अस्पताल महासमुंद फिजियोथैरेपी बिल्डिंग, सीएचसी पिथौरा में ब्लड बैंक और हमर लैब का हुआ लोकार्पण

 

 

 

 

 

You Missed