10 Mar 2026, Tue
Breaking

सनसनीखेज वारदात : मां ने अपने बेटे को दिया काम करने का नसीहत.. कलयुगी बेटे ने उतारा मौत के घाट…गांव में फैली सनसनी

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी/ मगरलोड 7 सितंबर 

मगरलोड : माँ ने काम के लिए कहा तो कलयुगी बेटे को आया गुस्सा,उतार दिया माँ को मौत के घाट,गाँव मे फैली सनसनी। पूरा मामला पुलिस चौकी करेली बड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परेवाडीह के आश्रित ग्राम दमकाडीह का है। पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार मृतिका माँ अपने बड़े बेटा आरोपी मानव को कुछ काम धंधा नही किये जाने के बात को लेकर माँ और बेटा में के बीच कुछ कहासुनी हो गयी।जिसके चलते आरोपी बेटा मानव आवेश में कर अपने घर के सभी दरवाजों को बंदकर अपने माँ को जमीन में घसीट घसीट मारा गया। तभी बंद कमरे से मृतिका की चिल्लाने के आवाज आया कि,उनको उनके ही बेटा के द्वारा मारपीट किया जा रहा है। चिल्लाने की आवाज को सुनकर मौके पर कुछ ग्रामीण उनके कमरे में पहुँचे तो, मृतिका लोहे के पलंग के पास बेहोश बड़ी थी जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र मगरलोड के बाद जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया।जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दे,की 50वर्षीय मृतिका का नाम यशोदा बाई निषाद, पति राजेन्द्र निषाद है। तो वही आरोपी बेटा का नाम मानव निषाद है।आरोपी के खिलाफ अपराध 302पंजीबद्ध करके आरोपी मानव निषाद को सलाखो के पिछले भेज दिया गया।

Share
पढ़ें   CG CRIME BREAKING : खाते में जमा रकम के लेन-देन को लेकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.. 60 लाख से अधिक की राशि अपने खाते में किया था स्थानांतरित

 

 

 

 

 

You Missed