8 Mar 2026, Sun

कैबिनेट ब्रेकिंग : बस किराए में 25 फीसदी बढ़ोतरी को कैबिनेट की सहमति, जल्द बढ़ेगा आम आदमी पर बस किराए का बोझ, पढ़िये कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्व निर्णय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 सितंबर 2021

भूपेश बघेल के साथ आज मंत्रियों की अहम बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से बस किराए में 25 फीसदी के बढ़ोतरी पर कैबिनेट की मुहर लग गई । अब इससे साफ है कि जल्द ही आम आदमी पर बोझ बढ़ने वाले है ।

कैबिनेट में  किराया वृद्धि को लेकर 25 प्रतिशत की वृद्धि का जो निर्णय हुआ था, उसका अनुमोदन किया गया। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद किराया बढ़ेगा। मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के स्थान पर एथेनॉल प्लांट की स्थापना होगा… लाख उत्पादन करने वाले किसानों को ऋण उपलब्ध किया जाएगा।।।। बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ को लेकर राज्य सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिये गये थे। राज्य कैबिनेट की बैठक में आज 17-18 मई को न्यायिक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। हालांकि नियम के मुताबिक इस प्रतिवेदन को पहले विधानसभा में रखा जायेगा, लिहाजा इसकी जानकारी सार्वजनिक अभी नहीं की गयीहै। छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना को कैबिनेट पर मुहर लगी। गोंडवाना समाज को को 1 रूपये के टोकन मनी के रूप में जमीन उपलब्ध कराया जायेगा। नयी फिल्म पॉलिसी को सहमति दी गयी है

तीजा-पोला के मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला सहायता समूह के लिए ऋण माफी की जो घोषणा की थी, उसका आज कैबिनेट में अनुमोदन किया गया, ताकि समूहों को नयी ऋण देने की व्यवस्था शुरू की जाये। पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की बात कही गयी है, केंद्र ने नगरीय क्षेत्र में भी 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए अभिमत मांगा है। राज्य सरकार ने उस अभिमत पर सहमति दी है। 30 एकड़ जमीन दूधाधारी मठ में नवा रायपुर में दिए जाने की सहमति बनी है…

पढ़ें   छत्तीसगढ़ : संदिग्ध अवस्था में महिला और उसके 2 बच्चे घर में मिले अधजले, तीनों की हो गई मौत, SECL जरही के श्रमिक कॉलोनी का मामला

प्रदेश में कोदो कुटकी रागी के फसल की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दिया जायेगा। कर्मचारी चयन बोर्ड मे गौरेला पेंड्रा मरवाही को शामिल किये जाने की औपचारिक सहमति.… आरक्षण को लेकर डाटा एकत्रित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।

Share

 

 

 

 

 

You Missed