7 Mar 2026, Sat

धमतरी BREAKING : चाकू की नोक पर लोगों को धमकाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..आर्म्स एक्ट के तहत की जा रही आरोपी पर कार्यवाही


धमतरी/धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी 22 सितंबर

थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दरमियान सूचना मिली कि सिटी पार्क विंध्यवासिनी वार्ड के पास एक लड़का अवैध रूप से बटंची चाकू रखकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है।

 

सूचना मिलते ही कोतवाली स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी हर्ष उर्फ गोलू मानिकपुरी पिता अशोक दास मानिकपुरी को पकड़कर उसके कब्जे से स्प्रिंगदार व धारदार बटंची चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की परिधि अंतर्गत पाए जाने से मौके पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- हर्ष उर्फ गोलू मानिकपुरी पिता अशोक दास मानिकपुरी उम्र 18 वर्ष स्टेशन पारा बाबा किराना स्टोर्स के पीछे धमतरी

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : जंगल सफारी को बनाया जाएगा प्लास्टिक फ्री..CG में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं का होगा अंतिम सर्वे..कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आज..भाजपा में सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त...भाजपा महिला मोर्चा मनाएगी रक्षाबंधन...पढ़े पूरी ख़बर....

 

 

 

 

 

You Missed